विवादित टिप्पणी का मामला: राजा भैया और नंदी के समर्थकों के बीच हुई जमकर मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 समर्थक

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Sep, 2021 11:34 AM

controversial remark case there was a fierce fight between

योगी सरकार (Yogi sarkar) में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (Nand Gopal Gupta) द्वारा राजा भैया (Raja Bhaiya) को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रयागराज (Prayagraj) में हंगामा खड़ा हो गया है। कैबिनेट मंत्री नंदी के बयान को लेकर राजा भैया के समर्थकों ने...

प्रयागराज: योगी सरकार (Yogi sarkar) में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (Nand Gopal Gupta) द्वारा राजा भैया (Raja Bhaiya) को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रयागराज (Prayagraj) में हंगामा खड़ा हो गया है। कैबिनेट मंत्री नंदी के बयान को लेकर राजा भैया के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान राजा भैया और नंद गोपाल नंदी (Nand Gopal Nandi) के समर्थक आमने सामने आ गए। इतना ही नहीं दोनों समर्थकों के बीच हाथापाई भी हुई। भारी हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Police) को दोनों पक्षों के समर्थकों को काबू करने में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। 
PunjabKesari
दरअसल कौशांबी में बीजेपी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन (prabuddh varg sammelan) का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने राजा भैया, अतीक और मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को लेकर बयान दिया। नंद गोपाल नंदी ने कार्यक्रम के दौरान बोल दिया कि चुनाव आ गए हैं। तो कुछ लोग अतीक, मुख्तार और राजा भैया को अपने दल में शामिल कराने की बात कह रहे हैं, लेकिन बीजेपी (BJP) की सरकार ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई करने का काम करती है। 
PunjabKesari
फिलहाल राजा भैया के समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस हिरासत में लिए गए इन समर्थकों से पूछताछ भी कर रही है, लेकिन नंदी के इस बयान के बाद राजा भैया के समर्थकों में काफी गुस्सा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!