सोनभद्र में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त… गांव में  बढ़ा तनाव, पुलिस अलर्ट

Edited By Ramkesh,Updated: 05 Sep, 2026 08:01 PM

baba saheb s statue damaged in sonbhadra  tension rises in the village police

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक गांव में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना के बाद शनिवार को तनाव फैल गया और पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस...

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक गांव में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना के बाद शनिवार को तनाव फैल गया और पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी गांव के टोला ओवरी में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वह और चोपन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि गांव निवासी राजेंद्र यादव (45) ने शनिवार तड़के करीब तीन बजे प्रतिमा को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया।

मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि राजेंद्र यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ है और वह प्रतिदिन प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर पूजा करता था। उन्होंने कहा, ''वह शनिवार को भी पूजा करने के लिए वहां गया था और इसी दौरान उसने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।'' क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी को आवश्यक पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि नयी प्रतिमा स्थापित करने की व्यवस्था की जा रही है। मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!