ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 30 हजार बोतल कोडीन सिरप, STF ने 4 को दबोचा

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Sep, 2026 07:31 PM

30 000 bottles of codeine syrup were being smuggled in a truck stf arrested fou

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध रूप से ले जाई जा रही कोडीनयुक्त सिरप की 30 हजार बोतलें बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध रूप से ले जाई जा रही कोडीनयुक्त सिरप की 30 हजार बोतलें बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बबेरू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ और बिसंडा थाना पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के दौरान संदेह के आधार पर एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि ट्रक से 250 पेटियों में रखी 100 मिलीलीटर (मिली) की कोडीनयुक्त सिरप की 30 हजार बोतलें बरामद हुईं, जिनमें कुल 3,000 लीटर सिरप था। अधिकारी ने बताया कि बरामद सिरप की कीमत करीब 6.45 लाख रुपये आंकी गई है। त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक के अलावा एक अन्य कार में सवार तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिसंडा निवासी धीरेन्द्र, अतर्रा निवासी परवीन उर्फ लकी और रोहित तथा हापुड़ जिले के रहने वाले डीसीएम चालक शेखर के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि कार सवार तीनों युवक आगे-आगे चलकर ट्रक को रास्ता बता रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कोडीनयुक्त सिरप की यह अवैध खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!