CM योगी ने दी पावन पर्व नवरात्र की शुभकामनाएं, कहा- मां अभ्युदय का मार्ग प्रशस्त करें
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 17 Oct, 2020 09:58 AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा माँ शैलपुत्री की कृपा सभी पर बरसे और अभ्युदय
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा माँ शैलपुत्री की कृपा सभी पर बरसे और अभ्युदय का मार्ग प्रशस्त हो।
सीएम ने कहा कि आत्म साक्षात्कार के सुअवसर और अंतस चेतना जागरण के सुयोग 'शारदीय नवरात्रि' की पावन बेला में समस्त जगत में नवीन सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। माँ शैलपुत्री के आशीर्वाद से हमारी समन्वित प्रगति और समेकित अभ्युदय का मार्ग प्रशस्त हो। यही कामना है- यही प्रार्थना है।
इसके साथ ही सीएम ने एक और ट्वीट कर कहा कि शक्ति की आराधना के पावन अवसर 'शारदीय नवरात्रि' के प्रथम दिवस से प्रदेश में 'मिशन शक्ति' का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अभियान महिलाओं और बच्चों के प्रति सम्मान तथा सुरक्षा की भावना के प्रसार तथा महिला स्वावलंबन की आवश्यकता को नवीन आयाम प्रदान करने में सहयोगी होगा।
Related Story

'उत्तर प्रदेश बॉटम-3 से टॉप-3 राज्यों में हुआ शामिल', CM Yogi ने विधानसभा में गिनाईं उपलब्धियां,...

दिल्ली बनी 'गैस चैंबर', आंखों में जलन और सांसों पर पहरा! CM योगी का बड़ा बयान- 'ऐसी जिंदगी का...

CM योगी ने लोगों की सुनीं समस्याएं, कहा- किसी भी प्रकरण में गलत रिपोर्ट बर्दाश्त नहीं, दोषी...

सिंगापुर पहुंचते ही इस दिग्गज उद्योगपति से मिले CM योगी; अब UP में आएगा विदेशी पैसा, डेटा और...

वंदे मातरम् का अपमान देश के साथ धोखा है, अखिलेश को आरएसएस की शाखाओं में जाना चाहिए: CM योगी ने...

विकास का मॉडल बन चुका है गोरखपुर: CM Yogi Adityanath

राज्यपाल के अभिभाषण पर सपा का हंगामा- CM योगी बोले, लोकतंत्र को कमजोर करता है ऐसा आचरण

महाशिवरात्रि पर महाविजय! पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदने पर गदगद हुए CM योगी, टीम इंडिया के लिए कही...

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के CM Yogi, भारत मंडपम घटना को विधानसभा में बताया...

जापान में पटरी छोड़ हवा में उड़ेंगे CM योगी! 600 की रफ्तार और जादुई ट्रेन का सफर, 9 साल बाद दुनिया...