CM योगी के आज दिल्ली और नोएडा में हैं कई कार्यक्रम, दोपहर बाद जाएंगे गाजियाबाद

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Nov, 2022 07:56 AM

cm yogi on tour of delhi noida and ghaziabad today

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली,गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी 22 नवंबर को गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय (GBU) में आयोजित होने वाले....

दिल्ली/गौतमबुद्ध नगर/गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली,गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी 22 नवंबर को गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय (GBU) में आयोजित होने वाले यूनेस्को इंडियन-अफ्रीकन हैकाथॉन का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे। अधिकारियों के मुताबिक, हैकाथॉन के शुभारंभ के बाद योगी गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। जीबीयू में 22 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस हैकाथॉन में 21 अफ्रीकी देशों के छात्रों सहित कुल 371 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि मुख्यमंत्री का मंगलवार को हैकाथॉन का शुभारंभ करने का कार्यक्रम है। 

जानिए, मुख्यमंत्री योगी के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम :-


- सुबह 10.25 बजे-प्रस्थान, अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ से
- 11.15 बजे-आगमन,हिंडन एयरपोर्ट, गाज़ियाबाद
- 1.55 बजे-आगमन,सुषमा स्वराज भवन,चाणक्यपुरी, दिल्ली
- 12 से 2 बजे तक- प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कर्टेन रेजर के सम्बंध में बैठक-सुषमा स्वराज भवन,चाणक्यपुरी,दिल्ली
- 2.10 बजे-आगमन,सफदरजंग एयरपोर्ट, दिल्ली(प्रस्थान)
- 2.35 बजे-आगमन,हेलीपैड, गौतमबुद्ध वि.वि.,ग्रेटर नोएडा
- 3 से 4.30 बजे तक- UNESCO-INDIA-AFRICA HACKATHAN (UIA)- GB UNI. GR.NO.
- 4.35 बजे-प्रस्थान, हेलीपैड, गौतमबुद्ध वि.वि.
- 4.50 बजे- आगमन, हेलीपैड, पुलिस लाईन, गाज़ियाबाद
- 5 बजे से 6.30 तक- प्रबुद्ध जन सम्मेलन/विकास परियोजनाओं  का लोकार्पण/शिलान्यास-रामलीला मैदान,कविनगर गाज़ियाबाद
- 6.30 से 6.45 तक- जनप्रतिनिधियों से भेंट वार्ता
- 6.45 बजे-प्रस्थान, रामलीला मैदान,गाज़ियाबाद से
- 7.05 बजे-प्रस्थान, हिंडन एयरपोर्ट, गाज़ियाबाद से
- 8 बजे-आगमन,अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!