हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह की निधन पर CM योगी ने जताया शोक, कहा- उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 25 May, 2020 09:01 PM

cm yogi mourns the death of hockey player balbir singh

सुप्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का आज निधन हो गया। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर गहरा शोक व्यक्त किया। CM ने कहा कि बलबीर सिंह सीनियर ने अपनी...

लखनऊः सुप्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का आज निधन हो गया। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर गहरा शोक व्यक्त किया। CM ने कहा कि बलबीर सिंह सीनियर ने अपनी प्रतिभा से भारत का गौरव बढ़ाया था। वे लन्दन (1948), हेलसिंकी (1952) तथा मेलबॉर्न (1956) ओलम्पिक गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय टीम के सदस्य थे।


उन्होंने आगे कहा कि वे वर्ष 1975 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर तथा चीफ कोच भी थे। श्री सिंह के निधन से भारतीय हॉकी को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। CM ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए बलबीर सिंह सीनियर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!