CM योगी ने पूर्व MLA अखिलेश सिंह के निधन पर व्यक्त किया शोक

Edited By Deepika Rajput,Updated: 20 Aug, 2019 11:37 AM

cm yogi condoles death of former mla akhilesh singh

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने शोक संदेश में कहा कि अखिलेश सिंह एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते थे।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने शोक संदेश में कहा कि अखिलेश सिंह एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र की जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का मंगलवार सुबह लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। वह करीब 60 वर्ष के थे। परिवार के अनुसार वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज सिंगापुर में भी चल रहा था। वह लखनऊ स्थित पीजीआई में रूटीन चेकअप के लिए आए थे। जहां उनकी तबीयत बिगड़ती गई और मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।
PunjabKesari
बता दें कि, अखिलेश सिंह ने अपना सियासी सफर कांग्रेस से शुरू किया था। नवंबर 1993 में वह कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा के लिए पहली बार निर्वाचित हुए थे। राकेश पांडेय हत्याकांड के बाद 2003 में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। उसके बाद भी कई बार निर्दलीय विधायक चुने गए। वर्ष 2012 के चुनावों से पहले पीस पार्टी में शामिल हुए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!