स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, बेसुध हालत में बस स्टैंड पर फेंका

Edited By Pooja Gill,Updated: 02 Feb, 2023 04:44 PM

class 10 girl student going to school was abducted

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक स्कूल जा रही दसवीं की छात्रा को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे देकर बस स्टैंड के पास फेंक दिया। उसकी गंभीर हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती...

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक स्कूल जा रही दसवीं की छात्रा को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे देकर बस स्टैंड के पास फेंक दिया। उसकी गंभीर हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना हुई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। फिर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना जिले के थाना व कस्बा अलीगंज की है। यहां बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे कक्षा दसवीं की एक छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसे दिल्ली के संगम विहार ले गए। वहां पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे यातनाएं दीं। इससे वह बेसुध हो गई।

यह भी पढ़ेंः इश्क की खातिर 2500 KM दूर भाग आई किशोरी, PUBG खेलते-खेलते हुआ बरेली के सब्जी वाले से प्यार

आरोपियों ने छात्रा को बस स्टैंड के पास फेंका
बता दें कि आरोपियों ने उसे आज यानी गुरुवार सुबह 5 बजे उसे गंभीर हालत में आनंद विहार बस स्टैंड के पास फेंक दिया और मौके से फरार गए। यहां से छात्रा किसी तरह बस में बैठकर एटा वापस पहुंची। उसके पास टिकट के भी पैसे नहीं थे तो सवारियों ने चंदा इकट्ठा करके उसे टिकट दिलाया। इसके बाद जब वो एटा पहुंची तो बेहोश होकर गिर गई।

PunjabKesari

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सुबह करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा की हालत की जानकारी ली, जिसके बाद पता चला कि छात्रा के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे किस तरह की यातनाएं दी गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!