स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, 6 छात्र घायल

Edited By Sahil Kumar,Updated: 30 Sep, 2026 04:01 PM

a tractor trolley collided with an auto rickshaw carrying school children

जनपद बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह छात्र घायल हो गए।

बदायूंः जनपद बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह छात्र घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने सभी घायल छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सहसवान-नाधा मार्ग पर मानकपुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हृदेश कुमार कठेरिया ने बताया कि सभी घायल बच्चे इब्राहिमपुर गढ़ी गांव के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान भगवती (16), किशनपाल (13), प्रीति यादव (17), नंदकिशोर (12), रामगोपाल (14) और रजनी (11) के रूप में हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!