Edited By Mamta Yadav,Updated: 21 Sep, 2025 09:43 PM

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके...
Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे अस्पताल
कैबिनेट मंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मेदांता अस्पताल पहुंचे और ओपी राजभर का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और राजभर के परिजनों से भी मुलाकात की।

स्वास्थ्य में सुधार, स्थिति नियंत्रण में
डॉक्टरों के अनुसार, ओमप्रकाश राजभर की स्थिति अब पहले से बेहतर है और उन्हें कुछ समय निगरानी में रखा जाएगा। उनकी सभी जरूरी जांचें की जा रही हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।