बजरंगबली का आशीर्वाद लेने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचे बुक्कल नवाब, चढ़ाया घन्टा

Edited By Ruby,Updated: 17 Apr, 2018 03:31 PM

bukkal nawab reached south mukhi hanuman temple churned brass ghanta

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार बुक्कल नवाब ने हनुमान मंदिर में मंगलवार पीतल का घन्टा चढ़ाया है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि बजरंगबली को तो हमारे बाप-दादा भी मानते थे। जानकारी के मु

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान परिषद के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार बुक्कल नवाब ने हनुमान मंदिर में मंगलवार पीतल का घन्टा चढ़ाया है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि बजरंगबली को तो हमारे बाप-दादा भी मानते थे।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 64 वर्षीय बुक्कल नवाब पुत्र दारा नवाब ने हजरतगंज में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में जाकर पीतल का घंटा अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर पूजा-अर्चना भी की। समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले बुक्कल नवाब ने आज हनुमान मंदिर में बजरंग बली का आशीर्वाद भी लिया। हजरतगंज के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में उन्होंने करीब आधा घंटा तक दर्शन और पूजा अर्चना की।
PunjabKesari
बुक्कल नवाब ने बीते वर्ष समाजवादी पार्टी के साथ ही विधान परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था। बुक्कल नवाज समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें दो बार एमएलसी बनाया था। बता दें कि नवाब ने कल ही विधान परिषद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!