शादी के चार दिन बाद ही ससुराल में उत्पीड़न ! दुल्हन ने नहीं की डिमांड पूरी, दूल्हे ने मुंह में थूक दिया गुटखा… अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप

Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Aug, 2025 05:35 PM

bride did not fulfill her demand groom spat gutkha in her mouth

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के कुछ ही दिन बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति ने न केवल उसके साथ...

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के कुछ ही दिन बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि एक बार गुटखा चबाकर उसके मुंह में जबरन थूक भी दिया। घटना एम्स इलाके के कैथवलिया की है। बहरामपुर निवासी पीड़िता की शादी 1 जून को हुई थी। महिला के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसके भाई ने उसकी शादी करवाई थी। शादी में 5 लाख रुपये नकद, जेवर और घरेलू सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल वालों को यह पर्याप्त नहीं लगा।

चार दिन बाद ही शुरू हुई प्रताड़ना
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के महज चार दिन बाद से ही उसका पति दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पति नशे में धुत होकर घर आता और उससे मारपीट करता। एक बार उसने गुटखा खाकर महिला के मुंह में जबरदस्ती थूक दिया, जिससे उसे उल्टियां होने लगीं और तबीयत बिगड़ गई।

ससुराल वालों ने नहीं दिया साथ
महिला का आरोप है कि जब उसने यह बात अपनी सास और ससुर से साझा की, तो उन्होंने उलटा उसी को दहेज न लाने के लिए दोषी ठहराया और बेटे का पक्ष लिया। महिला का दावा है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाता है। घटना से तंग आकर महिला 16 जुलाई को अपने भाई के साथ मायके लौट गई और वहां से उसने अपने ससुराल वालों व पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसने अपने स्त्रीधन की भी वापसी की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!