BJP कार्यालय बनाने में करोड़ों खर्च करती है... हॉस्पिटल बनाती तो कोरोना से लोगों की जान बच जाती: सपा

Edited By Umakant yadav,Updated: 17 Apr, 2021 04:56 PM

bjp spends crores to build office  corona people s lives if build hospitals

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि भाजपा को जनता की कोई चिंता नहीं है। जितना पैसा भाजपा कार्यालय बनाने में खर्च करती है, अगर उतना ही...

लखनऊ: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि भाजपा को जनता की कोई चिंता नहीं है। जितना पैसा भाजपा कार्यालय बनाने में खर्च करती है, अगर उतना ही पैसा हॉस्पिटल बनाने में लगाती तो शायद कोरोना से लोगों की जान बच जाती।

अनुराग भदौरिया ने शनिवार को कहा कि भाजपा देश के हर जिलों में अपना कार्यालय खोल रही है। 500 के लगभग कार्यालय खोल दिए हैं, जिसको बनाने में हजारों-करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। लेकिन भाजपा सरकार को जनता की चिंता नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इतने पैसे खर्च कर भाजपा हॉस्पिटल नहीं बनवा सकती थी ? क्या हॉस्पिटल में बेड, ऑक्सीजन सेलेंडर, वेंटिलेटर, एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर सकती थी ?

सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार तो सिर्फ राज्यों में चुनाव जीतने की रणनीति बनाती है। उसका मकसद तो सिर्फ बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र में सरकार बनाने की होती है। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति कोई ध्यान नहीं देती। भदौरिया ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को सालभर से अधिक हो गया फैले हुए, लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। भाजपा राष्ट्र निर्माण नहीं, केवल निर्माण की बात करती है। इससे ज्यादा शर्म की बात किसी भी पार्टी के लिए हो ही नहीं सकती।

                      

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!