सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी के सांसद पर लगाए ये गंभीर आरोप, जानिए क्या बोले BJP MLA

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Feb, 2021 03:02 PM

bjp mla made serious allegations against the mp of his own party

भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी पार्टी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त के परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में पुलिस के संरक्षण में अवैध तौर पर....

बलिया(उप्र): भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी पार्टी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त के परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में पुलिस के संरक्षण में अवैध तौर पर शराब बनाने का कार्य चल रहा है।भाजपा के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके परिवार को ‘भूमाफिया' करार दिया। उन्होंने अपने आरोप के समर्थन में विजय बहादुर सिंह और रामबाबू यादव को मीडिया के समक्ष पेश किया।

विजय बहादुर सिंह ने मीडिया के समक्ष एक अभिलेख प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया कि रामबाबू के शिवपुर ग्राम में उनकी 10 एकड़ जमीन को भाजपा सांसद मस्त ने जालसाजी से अपने भाई, भतीजे व पुत्र के नाम करा लिया है। रामबाबू यादव ने दावा किया कि सोनबरसा ग्राम के समीप उनकी दस बीघा जमीन भाजपा सांसद ने हड़पने का प्रयास किया है। वहीं, भाजपा सांसद के निजी सचिव अमन सिंह ने कहा कि विधायक ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद सम्बन्धी मामला अदालत में विचाराधीन है।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार चलता है। उन्होंने दावा किया कि बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में 100 से अधिक शराब की भट्ठी व दुकान संचालित हो रही है और रेवती थाना के पीछे सौ मीटर की दूरी पर शराब का अवैध निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों से कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कहा कि भाजपा विधायक के आरोपों की जांच की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!