Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Sep, 2025 09:16 PM

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है और। सत्ता का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए विपक्षी दलों के...
Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है और। सत्ता का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगवाती है।
पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जब सरकार पुलिस से पॉलिटिकल पोलिंग कराएगी, उन्हें चुनावी गोरखधंधे का हिस्सा बनाएगी तो अवैध कार्यों, भ्रष्टाचार और वसूली में पुलिस की मिलीभगत को नज़र अंदाज करने पर मजबूर भी होगी। यादव ने पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित महाराजा अग्रसेन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”भाजपा सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस से गलत काम करवाती है। अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा कराने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराती है।”
जब भाजपा सरकार पुलिस से पॉलिटिकल पोलिंग कराएगी...
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”जब भाजपा सरकार पुलिस से पॉलिटिकल पोलिंग कराएगी, उन्हें चुनावी गोरखधंधे का हिस्सा बनाएगी तो अवैध कार्यों, भ्रष्टाचार और वसूली में पुलिस की मिलीभगत को नजरअंदाज करने पर भी मजबूर होगी।”