मांस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक मामला: BJP ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, फैक्ट्री के मालिक कुरैशी की जल्द नहीं हुई गिरफ्तारी तो...

Edited By Mamta Yadav,Updated: 30 Sep, 2022 09:08 PM

bjp demands early arrest of factory owner qureshi

भारतीय जनता पार्टी की अलीगढ़ नगर इकाई के भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी इंदर वीर सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांस फैक्ट्री (मीट एक्सपोर्ट प्लांट) के मालिक हाजी जहीर कुरैशी की तत्काल...

अलीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की अलीगढ़ नगर इकाई के भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी इंदर वीर सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांस फैक्ट्री (मीट एक्सपोर्ट प्लांट) के मालिक हाजी जहीर कुरैशी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।

कुरैशी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का मिला अल्टीमेटम
बता दें कि अलीगढ़ जिले के रोरावर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मांस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 59 कर्मचारी बेहोश हो गए थे। भाजपा की नगर इकाई के महासचिव संजू बजाज के मुताबिक उनकी पार्टी ने मांग की है कि मांस संयंत्र को सील कर इस फैक्ट्री के मामलों की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराई जाए। बजाज ने कहा कि कमेटी इस संयंत्र में लापरवाही के आरोपों की जांच करे और इसके मालिक के वित्तीय मामलों की भी जांच करें। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पत्रकारों से कहा कि अगर हाजी जहीर कुरैशी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उनकी पार्टी आंदोलन तेज करेगी। बृहस्पतिवार को शहर पुलिस द्वारा लापरवाही के लिए मालिक हाजी जहीर और संयंत्र के महाप्रबंधक समेत कारखाने के सात वरिष्ठ सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था और फरार मालिक को छोड़कर अन्य सभी छह अधिकारियों को कल दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया था।

गैस के संपर्क में आने से करीब 59 कर्मचारी बेहोश
जिलाधिकारी इंदर वीर सिंह ने बताया था कि रोरावर थाना क्षेत्र के टकलसपुर इलाके में एक मांस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का पाइप फट जाने से रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद गैस के संपर्क में आने से लोग बेहोश होने लगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हारिस मंसूर खां ने बताया था कि गैस के संपर्क में आने से करीब 59 कर्मचारी बेहोश हो गए और उन सभी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!