Bareilly News: मां ने गैस चूल्हे पर नहीं बनाने दी रोटी, नाराज बेटी ने खा लिया जहर; हालत नाजुक
Edited By Pooja Gill,Updated: 23 Aug, 2024 04:38 PM

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मां ने अपनी बेटी को गैस चूल्हे पर रोटी बनाने से मना किया तो बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई...
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मां ने अपनी बेटी को गैस चूल्हे पर रोटी बनाने से मना किया तो बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। इस बात की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। बेटी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
मां के डांटने से नाराज थी बेटी
बता दें कि कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी 18 वर्षीय राखी को जिला अस्पताल लाया गया। उसकी मां रामप्यारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात का खाना बनाने जा रही राखी को उन्होंने टोक दिया। मां ने कहा कि गैस बहुत महंगी पड़ रही है। आज तुम लकड़ी के चुल्हे पर खाना बना लो। राखी को मां की ये बात बुरी लगी और उसने चुल्हे पर खाना पकाने से मना कर दिया। इस पर मां ने उसे डांट दिया। जिससे नाराज होकर राखी ने घर में रखा हुआ जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिवार के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ेंः 'जो भी अफवाह फैलाएगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी...' DGP प्रशांत कुमार ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के लिए दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा आज यानी 23 अगस्त को शुरू हुई थी। पहली पाली की परीक्षा पूरी हो चुकी है और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा के दौरान डीजीपी प्रशांत कुमार ने लखनऊ के गोमतीनगर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया। डीजीपी अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और कहा कि जो भी अफवाह फैलाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Story

मां-भाई बने जल्लाद: बेटी के प्रेम संबंधों से थे नाराज, गला रेतकर की हत्या और प्रेमी पर लगाया आरोप;...

भाजपा की अदूरदर्शिता ने बुझाया 'राम रसोई' का चूल्हा- अयोध्या में गैस सिलेंडर की किल्लत पर बोली...

पहले जहर पिया, फिर खुद ही रेत लिया अपना गला; फतेहपुर के उस बंद कमरे का सच, जिसने पुलिस को भी हिला...

बच्चों के लिए जहर बन रहा स्मार्टफोन! मोबाइल छीना तो गालियां देने लगा मासूम, डॉक्टर का खुलासा सुन...

सावधान! टीचर ने YouTube से सीखी ड्रग्स बनाने की केमिस्ट्री, करोड़ों के जहर के साथ पुलिस ने दबोचा

रेस्टोरेंट में बैठकर मंदिर का पुजारी खा रहा था नॉनवेज! नाराज भक्तों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बोले-...

पिता को बचाने आए बेटे को पड़ोसियों ने चाकुओं से गोदा, भाई-बहन और मां ने मिलकर उजाड़ दिया...

बरेली में प्रेमी ने प्रेमिका को चलती ट्रेन से नीचे फेंका; पटरी पर शरीर के हुए 2 टुकड़े, रूह कंपा...

नाराज युवाओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम का फूंका पुतला, कहा- सीएम योगी की मां पर टिप्पणी किसी कीमत पर...

बांदा में सगा भाई बना जल्लाद: खाने की मेज पर कुल्हाड़ी-तलवार से किया खूनी तांडव, छोटे भाई और उसकी...