4 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
10 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
1 day ago
2 days ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
बलिया कांड: मुख्य आरोपी फरार भाई गिरफ्तार, खुलकर आरोपियों के पक्ष में आए भाजपा विधायक
Edited By Ajay kumar,Updated: 16 Oct, 2020 03:08 PM
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती कांड के आरोपियों में से एक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मामले के मुख्य आरोपी का भाई है।
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती कांड के आरोपियों में से एक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मामले के मुख्य आरोपी का भाई है। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ब्रज भूषण ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी नरेंद्र प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। नरेन्द्र प्रताप रेवती कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्ल्यू का बड़ा भाई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बलिया के जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बताया कि आरोपियों के असलहा लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जायेगी। मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के बचाव में खुलकर सामने आए बीजेपी विधायक वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह, रेवती कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के बचाव में खुलकर सामने आ गए हैं। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने शुक्रवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में दुर्जनपुर ग्राम में कल सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान आवंटन को लेकर आयोजित बैठक के दौरान हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद करार दिया। भाजपा विधायक ने इसके साथ ही प्रशासन पर न्याय का गला घोंटने का आरोप लगाया। उन्होंने रेवती कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह का बचाव करते हुए घटना को क्रिया के विरूद्ध प्रतिक्रिया करार दिया। धीरेंद्र प्रताप ने आत्मरक्षा में चलाई गोली: सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह ने कहा कि धीरेंद्र प्रताप ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है, वरना उसके परिवार तथा उसके सहयोगी दर्जनों लोग मार दिये गए होते। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि आत्मरक्षा के लिए असलहा लाइसेंस दिया जाता है। विधायक ने कहा कि धीरेंद्र प्रताप के समक्ष मरने-मारने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही रह गया था। भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले की सीबीसीआईडी जांच की मांग की है। उन्होंने प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दूसरे पक्ष की छह महिलाएं घायल हुई हैं, लेकिन उनकी पीड़ा कोई नही देख रहा। 8 नामजद सहित कुल 33 के खिलाफ एफआईआर डीआईजी (आजमगढ़) भी बलिया में कैंप कर रहे हैं। डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने कहा कि मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह समेत 8 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस केस में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। मौके पर पकड़े जाने के बाद भी मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह भाग निकला।डीआईजी ने दावा किया कि सभी नामजद आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि खुली पंचायत में मौजूद अफसरों के खिलाफ शासन ने कार्रवाई की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नजीर बनेगी। क्या है मामला? गौरतलब है कि जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के चयन के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी और इस घटना का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
चोरी के आरोप में गिरफ्तार दलित युवक की जेल मौत, परिजनों ने लगाया हिरासत में पिटाई का आरोप
स्कूलों को धमकी देने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
लाश के ऊपर सोता रहा कातिल भाई! सगे भाई को काटकर घर में ही गाड़ा, थाने जाकर रोया और फिर ऐसे खुला...
केंचुली कांड: प्रेमी संग फरार हुई 'नागिन' का यू-टर्न, कोर्ट में कहा- 'होश नहीं था कैसे भाग गई,...
बारात के बीच बड़ा कांड: अपनी ही पत्नी का उजाड़ा सुहाग, 16 साल की साली को लेकर फरार हुआ जीजा
UP में नाबालिग दलित छात्रा से गैंगरेप, 5 दरिंदों ने नोचा जिस्म, हालत जान कांप जाएगी रूह; दो आरोपी...
‘भाजपाई पहले तो दूसरों पर बड़े आरोप लगाते हैं, जब फंस जाते हैं तो ‘खेद’ प्रकट करते हैं…’, NCERT...
बसपा विधायक के समर्थन में उतरे अखिलेश, कहा- ‘भाजपा का कोई होता है तो उसके यहां छापा नहीं पड़ता’
“गिरफ्तारी होगी तो भी सहयोग करेंगे, सच सामने आएगा”- वाराणसी में आरोपों के बीच स्वामी...
बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी की हिरासत में मौत; थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का...
USD $
28/02/2026 22:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। ऑफिस में बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
वृष राशि वालों आज निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। लव लाइफ में किसी बात को लेकर...
मिथुन राशि वालों आज पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी। व्यापार में कोई बड़ी डील आपके पक्ष में हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता...
कर्क राशि वालों आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम का अतिरिक्त बोझ मिल सकता है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान...
सिंह राशि वालों आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।
कन्या राशि वालों आज कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य...
तुला राशि वालों आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए बिजनेस की योजनाएं फलीभूत होंगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। ऑफिस में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक...
धनु राशि वालों आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ संबंधों में नयापन आएगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का...
मकर राशि वालों आज आपको करियर से जुड़ा कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
मीन राशि वालों आज बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, धैर्य रखें। फिजूलखर्ची से बजट बिगड़ सकता है। पार्टनर के लिए समय निकालें, अनबन होने की...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes