Edited By Mamta Yadav,Updated: 09 Jan, 2023 11:23 PM

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जौनपुर जिले के सरपतहां क्षेत्र में सोमवार को रास्ते के विवाद (Dispute) को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में बीचबचाव करने पहुंची पुलिस (Police) पर एक पक्ष की महिलाओं ने हमला बोल दिया जिससे महिला सिपाही जख्मी हो गयी।
जौनपुर, Police Attack: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जौनपुर जिले के सरपतहां क्षेत्र में सोमवार को रास्ते के विवाद (Dispute) को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में बीचबचाव करने पहुंची पुलिस (Police) पर एक पक्ष की महिलाओं ने हमला बोल दिया जिससे महिला सिपाही जख्मी हो गयी।
यह भी पढ़ें- Lucknow Crime: दबंगों ने मेजर की कार फूंकी, 5 आरोपी गिरफ्तार... बर्थडे पार्टी में डीजे बंद कराने पर भड़का था कैफे मालिक

पुलिस को देखकर दूसरे पक्ष की महिलायें उग्र हो गयी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छीतमपट्टी गांव निवासी महन्थू सिंह और विनोद सिंह के बीच रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आज भी दोनों में विवाद शुरू हुआ तो एक पक्ष द्वारा डायल 112 को घटना की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दूसरे पक्ष की महिलायें उग्र हो गयी और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। वहीं इस हमले में एक महिला कांस्टेबल जख्मी हो गयी।
यह भी पढ़ें- Barabanki News: विषाक्त पेठा खाने से बीमार चचेरी बहनों की उपचार के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने उपद्रव में शामिल शरारती तत्वों को हिरासत में लिया
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने उपद्रव में शामिल शरारती तत्वों को हिरासत में लिया है। हिंसा में घायल महन्थू सिंह की स्थिति गम्भीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी महिला सिपाही की हालत ठीक है।