Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Jul, 2025 02:27 PM

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक आशा वर्कर का सिर में हथौड़े से वार कर मर्डर कर दिया गया है। इसके बाद आरोपी ने उसके शव को बोरे में बंद करके यमुना...
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक आशा वर्कर का सिर में हथौड़े से वार कर मर्डर कर दिया गया है। इसके बाद आरोपी ने उसके शव को बोरे में बंद करके यमुना नहर के पास निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया। उसका शव अर्धनग्न हालत में था। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जानिए पूरा मामला
यह मामला जिले के बड़ौत इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, आशा वर्कर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ौत की एक दुकान पर पशुओं के लिए खल खरीदने पहुंची थी। वहां पर उसने खल खरीदी और दुकानदार को कहा कि वह पति के मौसेरे भाई से 3500 रुपये लेने जा रही है और खल घर भिजवा देना। इसके बाद वह रात 11 बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजन बड़ौत कोतवाली पहुंच गए। उसके पति के शक जताने पर पुलिस जांच करते हुए बड़ौत में पूर्वी यमुना नहर के पास भूपेंद्र के निर्माणाधीन मकान तक पहुंची।
परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका
मकान में पहुंचने पर पुलिस ने जांच शुरू की। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। जेसीबी से दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो बोरे में अर्धनग्न हालत में आशा वर्कर का शव मिला। शव देखकर पुलिस और परिजनों के होश उड़ गए। आशा वर्कर का शव अर्धनग्न हालत में था, पति ने दुष्कर्म की आशंका जताई। परिजनों ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मगर पोस्टमार्टम में सिर में गोली की जगह भारी चीज से तीन वार करके हत्या करना आया। इसके अलावा दुष्कर्म की पुष्टि भी नहीं हुई तो सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा गया।
थप्पड़ मारने पर किया मर्डर
पति ने अपने मौसेरे भाई भूपेंद्र के खिलाफ मुकदमा कराया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद उसने बताया कि उसके व आशा वर्कर के बीच 2003 से बातचीत थी। वह मलकपुर मिल में नौकरी करता है और यहां निर्माणाधीन मकान में रुक जाता था। उसने आशा वर्कर को शनिवार को मिलने के लिए बुलाया था। उस दिन उसने एक लाख रुयये मांगे और देने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आशा वर्कर ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।