यूपी: 2027 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी- अपर्णा यादव का बड़ा दावा

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Nov, 2025 07:51 PM

aparna yadav makes a bold claim that the bjp will form a full majority governmen

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने शनिवार को दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राज्य में एक बार फिर ‘‘कमल खिलेगा' और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण...

अमेठी: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने शनिवार को दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राज्य में एक बार फिर ‘‘कमल खिलेगा'' और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

अमेठी में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल एकता यात्रा में शामिल होने पहुंचीं अपर्णा यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में यह बयान दिया। जब पत्रकारों ने उनसे सपा मुखिया अखिलेश यादव के ‘पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

यादव ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश में जहां-जहां भी चुनाव होंगे वहां कमल खिलेगा। हमारे इरादे स्पष्ट हैं और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता साल के 365 दिन जनता और देश के लिए काम करता है। हम अपने संकल्प को और मजबूत करेंगे।'' बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘जनता विकास चाहती है और इसी कारण उसने विकास के लिए राजग को चुना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!