‘एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर है'… अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला- महिला सुरक्षा में फेल हुई योगी सरकार, अपराधियों में नहीं है कानून का डर

Edited By Mamta Yadav,Updated: 30 Sep, 2025 05:58 AM

anti romeo squad exists only on paper   akhilesh yadav attacks bjp

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं...

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं और अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं बचा है।

महिला अपराध के मामलों में UP देश में सबसे आगे
अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि महिला अपराध के मामलों में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे हो गया है। उन्होंने हाल ही की कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए कहा: मैनपुरी में 11वीं की छात्रा की गला घोटकर हत्या कर दी गई, अंबेडकरनगर में एक दलित छात्रा का शव खेत में मिला, संतकबीरनगर में कंप्यूटर सेंटर में काम करने वाली युवती की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया, और लखनऊ के चिनहट इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई।

एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर
उन्होंने कहा कि ये घटनाएं महज उदाहरण हैं, ऐसी घटनाएं हर दिन घट रही हैं, लेकिन सरकार की प्राथमिकता महिला सुरक्षा नहीं, बल्कि राजनीतिक बयानबाज़ी और प्रचार है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है और सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास झूठे वादे और झूठे दावों के अलावा कुछ नहीं है। इनका एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर है। सरकार अपराधियों पर नियंत्रण करने के बजाय अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से काम करती है। इस सरकार ने सत्ता में आने के बाद महिला सुरक्षा को लेकर समाजवादी सरकार में बनाई गई 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा को भी बर्बाद कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!