Lok Sabha Elections 2024: पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में अखिलेश यादव का रोड शो, सड़कों पर उमड़े सपा और कांग्रेस के समर्थक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 May, 2024 09:32 AM

akhilesh yadav s road show in support of sp candidate ravidas mehrotra

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ लोकसभा सीट से ‘इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो किया। यादव ने एक गाड़ी के ऊपर खड़े होकर हजरतगंज इलाके में...

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ लोकसभा सीट से ‘इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो किया। यादव ने एक गाड़ी के ऊपर खड़े होकर हजरतगंज इलाके में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास से रोड शो शुरू किया। उनके साथ सपा के विधायक रविदास मेहरोत्रा भी थे, जिन्हें पार्टी ने लखनऊ से मैदान में उतारा है।

 

सपा उम्मीदवार के समर्थन में अखिलेश यादव का रोड शो
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही यादव का वाहन लोकप्रिय हजरतगंज बाजार से गुजरा, लोगों ने दोनों सपा नेताओं का स्वागत किया। साथ ही कुछ लोगों ने उन पर फूलों की पंखुड़ियां भी बरसाईं। यादव ने भीड़ की ओर हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

PunjabKesari

लखनऊ में मतदान 20 मई को होगा
बता दें कि रोड शो एक किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए हजरतगंज चौराहे पर बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा तक जारी रहा। मेहरोत्रा रक्षा मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। लखनऊ में मतदान 20 मई को होगा।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!