अखिलेश यादव का तंज- BJP ने बुलडोज़र को अपनी ग़ैरक़ानूनी ताक़त दिखाने का प्रतीक बनाया

Edited By Mamta Yadav,Updated: 20 Apr, 2022 10:20 PM

akhilesh taunt  bjp made bulldozer a symbol of showing its illegal power

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजर से कई भवन ढहाए जाने को लेकर उठे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने के...

लखनऊ: दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजर से कई भवन ढहाए जाने को लेकर उठे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने के लिए माहौल बना रही है।

अखिलेश ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘बुलडोज़र को लेकर देशभर में आक्रोश पैदा हो रहा है। भाजपाई ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से अपने विरोधियों के निर्माण को अवैध घोषित कर बुलडोज़र चलवा रहे हैं।" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "भाजपा ने बुलडोज़र को अपनी ग़ैरक़ानूनी ताक़त दिखाने का प्रतीक बना लिया है। मुसलमान व अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े व दलित इनके निशाने पर हैं। अब तो इनके उन्माद का शिकार हिंदू भी हो रहे हैं। भाजपा दरअसल संविधान पर ही ये बुलडोज़र चला रही है।"

अखिलेश ने भाजपा को सलाह दी कि वह बुलडोजर को ही अपना प्रतीक चिन्ह बना ले। उन्होंने कहा, ‘‘देश में हिन्दू-मुस्लिम हमेशा से मिलकर एक साथ रहते हैं, आगे भी रहना चाहते हैं, लेकिन भाजपा और भाजपा द्वारा नियंत्रित मीडिया को हिन्दू मुस्लिम की यह एकता बर्दाश्त नहीं।" अखिलेश ने कहा, "अब जनता भाजपाइयों के घरों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण की वैधता की जाँच का आंदोलन छेड़ेगी और सच सबके सामने लाएगी।"

गौरतलब है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले दिनों हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकाले जाने के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी। इसके बाद वहां भाजपा शासित उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत कई निर्माणों को ढहाया गया है। उच्चतम न्यायालय ने इस अतिक्रमण रोधी अभियान पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!