Akhilesh Yadav: भाजपा ने दिया किसानो को धोखा: अखिलेश बोले- सरकार ने 9 साल में किसानों से किए झूठे वादे

Edited By Mamta Yadav,Updated: 25 May, 2023 12:23 AM

akhilesh said  government made false promises to the farmers in 9 years

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शासनकाल में खेती की लागत मूल्य लगातार बढ़ रही है लेकिन किसान (Farmers) को उनकी फसलों (Crops) की कीमत नहीं मिल पा रही है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शासनकाल में खेती की लागत मूल्य लगातार बढ़ रही है लेकिन किसान (Farmers) को उनकी फसलों (Crops) की कीमत नहीं मिल पा रही है।
PunjabKesari
यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा किसानों को लगातार धोखा दे रही है। केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ साल हो गए किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा किसानों से झूठे वादे करती है। किसानों को भ्रमित करने के लिए नए-नए कार्यक्रम घोषित करती है। भाजपा सरकार में आलू किसान बर्बाद हो गया। गन्ना की लागत बढ़ी पर सरकार ने गन्ने की कीमत नहीं बढ़ायी। गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर अभी भी हजारों करोड़ रूपये बकाया है। गन्ना किसान परेशान है। इसी तरह से प्रदेश में किसानों के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पायी। सरकारी क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है।
PunjabKesari
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को अब मामूली सम्मान निधि के नाम पर भी धोखा दे रही है। किसानों को उनका हक न देने के लिए सरकार तरह-तरह के नियम बनाकर उलझाती है जिससे कि किसान सरकार के बनाये नये-नये नियमों, कानूनों के चक्कर में फंसा रहे। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत किसानों के प्रति कभी ठीक नहीं रही। भाजपा किसान विरोधी है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की पोशक है। भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को नियम कानूनों को ताक पर रखकर फायदा पहुंचा रही है जबकि किसानों को कानूनों में उलझाकर परेशान करती है। भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। किसान मजबूरन आत्महत्या करने पर मजबूर है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!