भाजपा संगठनात्मक लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटती है, वास्तविकता यह है कि पार्टी में फैसले पर्ची से होते हैं- अखिलेश का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तंज

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Nov, 2025 01:37 PM

akhilesh ne diptee seeem keshav prasaad maury par kasa tanj

बिहार में सरकार गठन को लेकर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लिया...

लखनऊ: बिहार में सरकार गठन को लेकर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लिया है। यादव ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि पार्टी में फैसले पर्ची से होते हैं।

बुधवार को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए श्री यादव ने व्यंग्य करते हुए कहा, 'भाजपा ने इनसे जिस पद का वायदा किया था, उसको छोड़कर इन्हें बाक़ी सारे पद और ज़म्मिेदारियां दी जा रही हैं। जहां पर्ची से फ़ैसला होता है वहां क्या ये पर्ची पढ़ने जा रहे हैं? भाजपा पर्यवेक्षक नहीं दरअसल पर्चीवेक्षक भेजती है। भाजपा और लोकतंत्र विलोम हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के अनुसार भाजपा के संसदीय बोडर् ने यह नियुक्तियां चुनाव की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से की हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!