सपा संसदीय दल के नेता चुने गए अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव बने मुख्य सचेतक

Edited By Imran,Updated: 30 Jul, 2024 03:06 PM

akhilesh elected leader of sp parliamentary party

Breaking News: अखिलेश यादव को सपा संसदीय दल का नेता बनाया गया है, इसके साथ ही बाबू सिंह कुशवाहा उपनेता बने हैं। वहीं, धर्मेंद्र यादव मुख्य सचेतक बनाया गया है...

Breaking News: अखिलेश यादव को सपा संसदीय दल का नेता बनाया गया है, इसके साथ ही बाबू सिंह कुशवाहा उपनेता बने हैं। वहीं, धर्मेंद्र यादव मुख्य सचेतक बनाया गया है...

PunjabKesari

सचेतक का ये होता है काम

लोकसभा में विपक्ष और सरकार दोनों दल अपने सचेतक नियुक्त करते हैं। मुख्य सचेतक अपने सदस्यों को सदन की महत्त्वपूर्ण सूचना मुहैया कराते हैं। इसके अलावा चर्चा और मतदान के दौरान सदन में सदस्यों की उपस्थिति और प्रतिभागिता सुनिश्चित करते हैं। संसदीय कार्य मंत्रालय के मुताबिक सचेतक कुशल समन्वयक का कार्य करता है। यह अपने दलों और सदस्यों की तरफ से संसदीय प्रक्रियाओं और पद्धतियों को पीठासीन अधिकारियों और सचिवालय के साथ विचार-विमर्श करते हैं।

उपनेता का ये होता है काम

वहीं उपनेता की जिम्मेदारी सदन में नेता की अनुपस्थिति में सारा काम देखना होता है। बता दें सदन में मुख्य सचेतक और संसदीय दल के नेता के साथ उपनेता को भी एक कार्यालय मिलेगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने का कि केन्द्रीय बजट में उत्तर प्रदेश की अनदेखी की गई है। सरकार ने सिर्फ बड़े-बड़े सपने दिखाए। 10 साल में यूपी को कोई पैकेज नहीं मिला है। इस बजट में यूपी के लिए कुछ नहीं दिया गया। देश की जनता नाराज है जिसका असर लोकसभा चुनाव के नतीजों में दिखाई पड़ा।  केन्द्र सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगाया। यूपी के लोग नाराज हैं। सरकार ने कई सरकारी संस्थानों को निजी हाथ में दे दिया है। 

 यूपी में कोई बड़ा ​​प्रॉजेक्ट नहीं मिला
अखिलेश ने कहा कि यूपी के जो परिणाम आए हैं, उसमें दिखाई दे रहा है कि आपने कितना काम किया है? जहां हारे ही नहीं हैं, सीटें ही कम नहीं हुई हैं। देश के प्रधानमंत्रीजी भी वोट से हारे हैं। जिन्होंने 10 लाख का टार्गेट बनाया था, कितने से जीते? आगे अखिलेश ने शायरी करते हुए कहा- वो झूठ बोल रहा था, मैं ऐतबार न करता तो क्या करता। अखिलेश ने कहा कि 'आपने बड़ा सपना दिखाया मेक इन इंडिया। यूपी से सबसे ज्यादा लोकसभा के सांसद चुने जाते हैं। हमें कोई बहुत बड़ा प्रॉजेक्ट नहीं मिला। अखिलेश ने कहा ये सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। हमारी सरकार बनी तो अध्योध्या का विकास करेंगे। 

  10 साल में कोई आईआईटी नहीं मिली
धानमंत्री जी मिले हमें। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिला हो अगर 10 साल में कोई आईआईएम मिला हो, कोई आईआईटी मिली हो।'सपा मुखिया ने कहा,'जो दो एम्स आए हैं। रायबरेली की एम्स के लिए सपा सरकार ने जमीन दी थी। गोरखपुर में भी सपा सरकार ने जमीन दी थी। जो एम्स आएं हैं क्या वहां कोई पर्याप्त इलाज मिल पा रहा है?'

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!