Edited By Prashant Tiwari,Updated: 07 Feb, 2023 02:14 PM

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव Assembly Elections में मिली हार के बाद से ही भंग समाजवादी पार्टी Samajwadi Party ने धीरे-धीरे अपनी सभी इकाईयों का ऐलान करना शुरु कर दिया हैं। पहले 57 प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी करने के बाद सपा ने करीब 10 दिन पहले अपने...
लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव Assembly Elections में मिली हार के बाद से ही भंग समाजवादी पार्टी Samajwadi Party ने धीरे-धीरे अपनी सभी इकाईयों का ऐलान करना शुरु कर दिया हैं। पहले 57 प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी करने के बाद सपा ने करीब 10 दिन पहले अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया था। जिसके करीब 1 हफ्ते बाद सपा ने अपने प्रदेश कार्यसमिती के सदस्यों का ऐलान कर दिया। जिसके बाद से ही अब यह कयास लगाया जाने लगा हैं कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के अपने सभी जिला इकाईयों व नगर इकाईयों का ऐलान कर सकती हैं। जिसकों लेकर पद की चाह रखने वाले नेता व कार्यकर्ता बड़े नेताओं की परिक्रमा शुरु कर चुके हैं।

होली से पहले हो सकता हैं ऐलान
आधिकारीक सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी Samajwadi Party प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव व 2024 के आम चुनाव से पहले जिला स्तर पर अपने जिला इकाईयों व नगरीय इकाईयों का ऐलान कर सकती हैं। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व top leadership ने विभिन्न स्तर की कार्यकरणी Executive का गठन भी करना शुरू कर दिया हैं।
चुनाव के बाद से सभी कार्यकारिणी निरस्त
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव National President, Akhilesh Yadav विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी में दिख रहे थे। उन्होंने सपा के यूपी अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा और अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सहित राष्ट्रीय तथा राज्य कार्यकारिणी को 3 जुलाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था। सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके यह जानकारी देते हुए बताया था कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्षों, प्रदेश अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों तथा राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।