Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Jul, 2026 02:37 PM

दिग्गज अभिनेता, लेखक और गीतकार पीयूष मिश्रा एक घरेलू हादसे में घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया ..
Piyush Mishra Accident : दिग्गज अभिनेता, लेखक और गीतकार पीयूष मिश्रा एक घरेलू हादसे में घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। चोट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते वह आने वाले दिनों में किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म प्रमोशन में शामिल नहीं होंगे।
मैनेजर ने दी हादसे की जानकारी
निर्देशक आकाशादित्य लामा ने बताया कि उन्हें अभिनेता के मैनेजर से सूचना मिली कि पीयूष मिश्रा बाथरूम में गिरने से घायल हो गए हैं। हादसे में उनके हाथ की हड्डी टूट गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट करने की सलाह दी। इसी वजह से वे मीडिया इंटरव्यू और प्रमोशनल गतिविधियों से भी दूर रहेंगे।
बीमारी के बावजूद निभा रहे थे जिम्मेदारी
निर्देशक के अनुसार, पीयूष मिश्रा पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। इसके बावजूद वह फिल्म के प्रचार में अपनी जिम्मेदारी निभाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। हालांकि इस दुर्घटना के बाद उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि वे किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें।
'दुल्हनिया ले आएगी' के प्रमोशन में नहीं हो सके शामिल
पीयूष मिश्रा फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' की स्टारकास्ट का अहम हिस्सा हैं। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में उन्हें निर्देशक आकाशादित्य लामा और अभिनेत्री खुशाली कुमार के साथ शामिल होना था, लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज
इस बीच 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब दर्शकों को अभिनेता के जल्द स्वस्थ होकर दोबारा सक्रिय होने का इंतजार रहेगा।