Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Nov, 2025 03:18 PM

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के प्रेमी ने उसकी बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया...
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के प्रेमी ने उसकी बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला की बेटी 13 साल की है। आरोप है कि पिछले एक साल से वो दरिंदा बच्ची के साथ शारीरिक शोषण कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दे दी।
लिवइन में रह रही थी महिला
बता दें कि पीड़िता की मां ने पुलिस में अपने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि महिला मूलरूप से दिल्ली पश्चिमी नजबगढ़ के गोपाल नगर की रहने वाली है। उसने बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी विकास नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। आठ साल पहले पति ने छोड़ दिया था। वह अपने साथ बेटे को भी ले गया था। इसके बाद वो अपनी बेटी को लेकर कानपुर आ गई। यहां पर वो जाजमऊ स्थित जखई बाबा मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई।
एक साल तक किया गंदा काम
महिला ने बताया कि भेलपुरी का ठेला लगाने वाले अजित नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। कुछ दिनों तक उससे बातचीत हो गई और दोनों में प्रेम संबंध बन गया। इसके बाद वो उसके साथ लिवइन में रहने लगी। इसके बाद आरोपी उसकी बेटी के साथ गलत काम करने लगा। महिला ने कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी। उसका आरोप है कि जब वो काम पर चली जाती थी तो आरोपी उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। ऐसे उसने करीब एक साल तक किया। साथ ही उसने किसी को बताने पर जान से मरने की धमकी दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।