दिवाली से पहले खाद्य विभाग का मिलावटखोरी पर एक्शन! UP में पकड़ा गया 2500 KG मिलावटी खोया, प्रशासन ने बुलडोजर से मिट्टी में मिलाया

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Oct, 2025 01:20 PM

2500 kg of adulterated khoya recovered from mandi in meerut

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खोया मंडी में छापा मारकर लगभग 2500 किलो मिलावटी खोया और अन्य अपमिश्रित उत्पाद जब्त किये .....

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खोया मंडी में छापा मारकर लगभग 2500 किलो मिलावटी खोया और अन्य अपमिश्रित उत्पाद जब्त किये। विभाग ने बरामद मिलावटी खोये को लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड में नष्ट करा दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में मंगलवार सुबह छह बजे एक भार वाहन की जांच की गयी। इस दौरान उसमें करीब 2500 किलोग्राम मिलावटी खोया बरामद किया गया। 

मौके पर किए गए परीक्षण में खोये से दुर्गंध आने और कसैलापन महसूस होने पर उसके नमूने को प्रयोगशाला भेजा गया। त्वरित जांच में खोया मिलावटी पाया गया। उन्होंने बताया कि विभाग ने इसके साथ ही अलग—अलग स्थानों से डेढ़ क्विंटल पनीर, दो क्विंटल छेना तथा कुछ मिठाइयों के नमूने भी जांच के लिए सील किये हैं। टीम ने मिलावटी खोये को डंपिंग ग्राउंड में नष्ट करा दिया। कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई त्यौहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग की सख्त निगरानी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!