जौनपुर में प्रतिदिन 2000 लोगों का होगा कोरोना टेस्ट
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 26 Jul, 2020 03:02 PM

उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। इसे देखते हुए जौनपुर जिला प्रशासन ने अब प्रतिदिन दो हजार लोगों का कोरोना टेस्ट कराने
जौनपुरः उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। इसे देखते हुए जौनपुर जिला प्रशासन ने अब प्रतिदिन दो हजार लोगों का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने अधिक से अधिक जांच कर मरीजों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। सूबे के बड़े जिलों में शामिल जौनपुर में भी अब हर दिन कम से कम दो हजार लोगों का जांच कराना है। लक्ष्य को देखते हुए जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें जगह-जगह कैंप लगाकर अधिक से अधिक नमूना ले रही हैं वहीं आरटी-पीसीआर के अलावा ट्रूनेट व कोविड-19 एजी रैपिड एंटीजेंड टेस्ट किट से परीक्षण कर त्वरित पहचान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 300 से लेकर 500 किट भेजे गए हैं। जिले में लाखों प्रवासी श्रमिकों के आने के बाद स्थानीय स्तर पर संक्रमण ने तेजी से चेन बनाना शुरू कर दिया है। महामारी पर नियंत्रण के लिये शासन के निर्देश पर अधिक से अधिक जांच की जा रही है। इसके लिए नगर के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी कैंप लगाकर मरीजों को चिन्हित किया जा रहा है।
Related Story

राम मंदिर ही नहीं, बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे पर भी बवाल! दान में गड़बड़ी के आरोपों की जांच शुरू,...

जन्माष्टमी से पहले सजेगी कृष्ण नगरी, मथुरा में 7 दिन पहले शुरू होगा दिव्य और भव्य जन्मोत्सव,...

मुंबई पहुंचे UP वालों से Akhilesh का बड़ा दावा: 2027 में पलटेगी बाजी, इस PDA फॉर्मूले से साफ होगा...

राम मंदिर चढ़ावा केस पर ट्रस्ट की सोमवार को अहम बैठक, SIT रिपोर्ट और ट्रस्टियों के इस्तीफों पर होगा...

Weather Forecast: जानें क्या दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ये...

लखनऊ में लॉन्च होगा हाई-टेक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट, अब घर नहीं, मिलेगा लग्जरी एक्सपीरियंस

योगी सरकार विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा देकर बनाना चाहती है सक्षम,13 से 15 जुलाई तक होगा...

'2027 में होगा BJP का सफाया, यह तो ठगों की पार्टी है', Akhilesh Yadav का बड़ा हमला... राम मंदिर...

'धोती-कुर्ता और साड़ी...' प्रयागराज के इस प्रसिद्ध मंदिर में वेस्टर्न कपड़ों पर पाबंदी, गर्भगृह...

भारत-नेपाल की दोहरी पहचान का बड़ा खेल! दो देशों के दस्तावेज, सरकारी योजनाओं का लाभ... बलरामपुर में...