BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में शामिल हुए UP के 10 चेहरे

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 26 Sep, 2020 08:38 PM

10 faces of up joined bjp president jp nadda s team

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की शनिवार को घोषित केन्द्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के 10 चेहरों को शामिल किया गया है। सूबे के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की शनिवार को घोषित केन्द्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के 10 चेहरों को शामिल किया गया है। सूबे के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि सांसद रेखा वर्मा को उपाध्यक्ष तथा विनोद सोनकर और हरीश द्विवेदी को सचिव बनाया गया है। सांसद अरूण सिंह पहले की तरह पार्टी महासचिव के पद पर रखे गये है वहीं शिव प्रकाश को सह संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

इससे पहले विनोद सोनकर एससी एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। आईटी सेल का जिम्मा अमित मालवीय के पास यथावत रहेगा वहीं फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर किसान प्रकोष्ठ के मुखिया बनाये गये है। पार्टी के प्रवक्ता पद पर सुधांशु त्रिवेदी,सैयद जफर इस्लाम और अधिवक्ता गौरव भाटिया बने रहेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने केंद्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। सिंह ने कहा कि उन्हे विश्वास है कि नई केंद्रीय टीम के सभी सदस्य अपनी द्दढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत संकल्प के साथ संगठन के निर्माण में नए आयाम स्थापित करेगें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!