इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर प्यार....पति- बेटे को छोड़कर भागी महिला को प्रेमी ने बना लिया बंधक, फिर पति ने ऐसे बचाया

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Dec, 2024 09:15 AM

woman who ran away from her husband and son was held hostage by her lover

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक महिला ढाई महीने पहले अपने पति और बेटे को छोड़कर इंस्टाग्राम पर मिले अपने मित्र के साथ रहने के लिए आगरा आ गई। महिला का यह दोस्त...

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक महिला ढाई महीने पहले अपने पति और बेटे को छोड़कर इंस्टाग्राम पर मिले अपने मित्र के साथ रहने के लिए आगरा आ गई। महिला का यह दोस्त मोहसिन खान, ताजगंज का रहने वाला है, जिसने महिला को अपने जाल में फंसा लिया था। जिसके बाद महिला ने अपने परिवार को छोड़कर मोहसिन के साथ आगरा के जगदीशपुरा इलाके के किशोरपुरा में किराए के मकान में रहना शुरू किया।

पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी
30 साल की महिला पूर्वी वर्धमान, पश्चिम बंगाल की निवासी है। महिला के पति वहां एक फैक्ट्री में श्रमिक हैं। महिला की इंस्टाग्राम पर मोहसिन से दोस्ती 6 महीने पहले हुई थी। 17 सितंबर को मोहसिन ने महिला को पश्चिम बंगाल से आगरा बुलाया और उसे अपने साथ रख लिया। महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पूर्वी वर्धमान थाने में दर्ज कराई थी। काफी तलाश के बाद, पति को पता चला कि उसकी पत्नी आगरा में है। एक महीने पहले, वह आगरा आए थे और वहां विश्च हिंदू परिषद (विहिप) के जिला महामंत्री करन गर्ग से मदद ली, लेकिन पत्नी का पता नहीं चल पाया।

29 नवंबर को बंधक बनाने की दी जानकारी
बताया जा रहा है कि महिला ने 29 नवंबर को अपने पति को कॉल करके बताया कि मोहसिन ने उसे बंधक बना लिया है। लेकिन गुरुवार सुबह 11 बजे महिला को मौका मिला और उसने मोहसिन के चंगुल से भागने में सफलता पाई। एक राहगीर की मदद से उसने अपने पति को सूचना दी और फिर जगदीशपुरा थाने पहुंची।

विहिप ने की कार्रवाई की मांग
महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी और थाने पर विश्च हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। वे आरोपित मोहसिन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। महिला की हालत देखकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश की जा रही है। वहीं यह घटना परिवार के लिए सदमा बन गई है, और महिला ने बंधक बनने के बाद जैसे ही आजाद होकर अपने परिवार से संपर्क किया, तो घर में कोहराम मच गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!