पहले ही दिन नीयत खराब, काम करने आई महिला ने उड़ाया मोबाइल फोन, CCTV में कैद हुई करतूत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 28 Jul, 2026 08:41 AM

the maid stole the mobile phone and ran away on the very first day

अगर आप भी बिना पुलिस वेरिफिकेशन के घर में किसी को काम पर रख रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्रासिंग रिपब्लिक की पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां काम के पहले ही दिन एक नौकरानी हाथ साफ कर फुर्र....

Ghaziabad News: अगर आप भी बिना पुलिस वेरिफिकेशन के घर में किसी को काम पर रख रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्रासिंग रिपब्लिक की पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां काम के पहले ही दिन एक नौकरानी हाथ साफ कर फुर्र हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1003 का है, जहां रहने वाली शिल्पा यादव ने बीते रविवार को पूनम उर्फ पूजा नाम की एक महिला को घरेलू काम के लिए रखा था। पहली बार काम पर आई पूनम शाम करीब साढ़े 4 बजे किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर घर से निकली। लेकिन उसके जाने के कुछ ही देर बाद जब घर का मोबाइल फोन गायब मिला, तो परिवार के होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें:- कार से टकराई साइकिल तो भागने लगा ड्राइवर, रोकने की कोशिश में युवक को 500 मीटर तक घसीटा... Viral Video से मची सनसनी

अंदेशा होने पर जब परिवार ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की, तो सच्चाई सामने आ गई। फुटेज में पूनम साफ तौर पर मोबाइल ले जाती हुई नजर आ रही है। चोरी का अहसास होते ही पीड़िता शिल्पा यादव तुरंत क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने पहुंचीं और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर, मोबाइल नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अंजान व्यक्ति या घरेलू सहायक को काम पर रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!