BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, UP के सियासी गलियारे में शोक की लहर

Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Jul, 2026 11:44 AM

former minister hanumant singh passes away

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह (86) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि हनुमंत सिंह पिछले कई महीनों से...

बलरामपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह (86) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि हनुमंत सिंह पिछले कई महीनों से बीमार थे। पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के छोटे भाई शिव प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि आज दोपहर उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई का अंतिम संस्कार मंगलवार को राप्ती नदी के सिसई घाट पर होगा।

यह भी पढ़ें : UP Heavy Rain Alert : अगले 5 दिन आफत के... 28-29 जुलाई को इन जिलों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी

बलरामपुर से विधायक रह चुके हनुमंत सिंह दिवंगत कल्याण सिंह के नेतृत्व की भाजपा सरकार में गन्ना उद्योग एवं चीनी मिलें विभाग के मंत्री थे। पूर्व मंत्री के निधन पर भाजपा विधायक पलटू राम, तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा और गेसडी के सपा विधायक राकेश यादव सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है। 

यह भी पढ़ें : घूमने निकले परिवार पर टूटा कहर, बच्चे के लिए चॉकलेट ले रहा था पिता... तभी मासूम बेटे और पत्नी के सामने गोलियों से भूनकर की ह/त्या 

उत्तर प्रदेश में फरुर्खाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र में अज्ञात असलाहधारियों ने हरियाणा के एक युवक की उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के चांदावली थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी अरुण सिंह (30) अपनी पत्नी राखी और दो वर्षीय पुत्र जयंत के साथ कार से 24 जुलाई को घूमने निकले थे... पढ़ें पूरी खबर 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!