दामाद ने छुए पैर, सास ने पकड़ लिया हाथ, अंतिम संस्‍कार से पहले अचानक जिंदा हुई महिला; मच गई भगदड़

Edited By Ramanjot,Updated: 30 Jul, 2026 05:16 PM

woman suddenly comes back to life before funeral in agra

लगभग डेढ़ महीने पहले वह इलाज के लिए अपने बेटे संजीव माहौर के पास बदायूं गई थीं। वहीं सोमवार को जब महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर होने पर मंगलवार को उन्हें वेंटिलेटर...

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मौत के 17 घंटे बाद महिला अचानक जिंदा हो गई। दरअसल, बरेली के एक निजी अस्पताल द्वारा जिस 65 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर परिजनों को सौंप दिया गया था, वह घर पहुंचने के एक घंटे बाद जीवित हो उठीं। अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच जब महिला के शरीर में हलचल होने लगी और उसने अपने दामाद का हाथ पकड़ा तो घर में मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों के होश उड़ गए। 

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर कॉलोनी की रहने वाली 65 वर्षीय शीला देवी लंबे समय से लिवर और सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित थीं। लगभग डेढ़ महीने पहले वह इलाज के लिए अपने बेटे संजीव माहौर के पास बदायूं गई थीं। वहीं सोमवार को जब महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर होने पर मंगलवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

'पैर छुए तो पकड़ लिया हाथ'- परिजनों के उड़े होश 

परिजनों का कहना है कि बुधवार तड़के लगभग तीन बजे डॉक्टरों ने शीला देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शीला देवी का बेटा संजीव एंबुलेंस के जरिए अपनी मां का शव लेकर आगरा स्थित निवास पर पहुंचा। घर में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हुईं। इसी बीच रात करीब आठ बजे अचानक शव में हल्की हलचल दिखाई दी। पहले तो परिजनों को लगा कि यह उनका भ्रम है, लेकिन जैसे ही शीला देवी के दामाद ने उनके पैर छुए, महिला ने अचानक उनका हाथ थाम लिया। इसके बाद महिला ने दामाद से पूछा- “तुम मेरे पैर क्यों छू रहे हो? मुझे कहां ले जा रहे हो? मैं जिंदा हूं, तुम सब रो क्यों रहे हो?” इतना सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद सभी रिश्तेदार इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए।

आगरा के अस्पताल में इलाज जारी 

परिजनों ने तुरंत महिला को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं इस घटना के बाद बरेली के निजी अस्पताल की कार्यशैली और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!