Edited By Purnima Singh,Updated: 29 Jul, 2026 06:46 PM

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय देव आनंद के बेटे और अभिनेता सुनील आनंद का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लंदन में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली ...
Suneil Anand Death : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय देव आनंद के बेटे और अभिनेता सुनील आनंद का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लंदन में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत और देव आनंद के प्रशंसकों के बीच शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि सुनील आनंद ने उसी अस्पताल में दम तोड़ा, जहां वर्ष 2011 में उनके पिता देव आनंद का भी निधन हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। परिवार की ओर से जारी बयान में संवेदनाएं व्यक्त करने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया गया है।
सुनील आनंद ने अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकन यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने 1984 में फिल्म 'आनंद और आनंद' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और बाद में 'कार थीफ', 'मैं तेरे लिए' तथा 'मास्टर' जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि उन्हें अपने पिता देव आनंद जैसी सफलता नहीं मिल सकी और बाद के वर्षों में उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर निजी जीवन को प्राथमिकता दी। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक व्यक्त किया जा रहा है।