'चाचा अम्मी को मत मारो', 4 साल का मासूम गिड़गिड़ाता रहा... सनकी आशिक ने आंखों के सामने बेरहमी से किया मां का क/त्ल

Edited By Purnima Singh,Updated: 29 Jul, 2026 06:19 PM

ghaziabad mu rder case

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की घर के अंदर गला घोंटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय रिजवाना की हत्या उसके पूर्व पड़ोसी फैजान पर करने का आरोप है। शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा...

गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की घर के अंदर गला घोंटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय रिजवाना की हत्या उसके पूर्व पड़ोसी फैजान पर करने का आरोप है। शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के समय महिला का चार वर्षीय बेटा घर में मौजूद था, जिसने अपनी मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय महिला का पति निसार एक रिश्तेदार के निधन के कारण घर से बाहर गया हुआ था, जबकि दो बड़े बच्चे स्कूल में थे। रिजवाना घर पर दो छोटे बच्चों के साथ थी। इसी दौरान फैजान घर पहुंचा और बातचीत के बाद किसी बहाने दोनों छोटे बच्चों को कमरे से बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद कमरे से विवाद की आवाजें आने लगीं। चार वर्षीय बेटा अंदर पहुंचा तो उसने आरोपी को अपनी मां का गला दबाते देखा। मासूम लगातार "चाचा, अम्मी को मत मारो" कहकर उसे रोकने की कोशिश करता रहा, लेकिन आरोपी नहीं रुका। वारदात के बाद बच्चा अपनी मां के शव से लिपटकर रोता रहा।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी घर से निकलता दिखाई देने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत और बच्चे के बयान के आधार पर फैजान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!