कलयुगी बेटे की हैवानियत: संपत्ति विवाद में पिता को फावड़े से काट डाला, मौके पर ही मौ/त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Jul, 2026 10:51 AM

son kills father with a shovel in bulandshahr accused in custody

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने अपने पिता की कथित तौर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुष्पेंद्र ने अपने पिता रामप्रताप (68) की फावड़े से वार कर हत्या ....

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने अपने पिता की कथित तौर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुष्पेंद्र ने अपने पिता रामप्रताप (68) की फावड़े से वार कर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:- शराब पीने से टोका तो कलयुगी बेटे ने पार की हैवानियत की हद, बुजुर्ग मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के देवीपुरा प्रथम मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुष्पेंद्र और उसके पिता रामप्रताप के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!