बॉयफ्रेंड से फोन पर बात में रोड़ा बना बेटा, मां ने घोंटा 3 साल के मासूम का गला, कॉल डीटेल ने खोला ह/त्या का राज

Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Jul, 2026 06:40 PM

mother kills her child as he becomes a hindrance in conversation with lover

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला घोंटकर मार डाला क्योंकि वह उस समय रो रहा था जब वह अपने कथित प्रेमी से बात कर रही थी। पुलिस ने यह जानकारी दी ...

मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला घोंटकर मार डाला क्योंकि वह उस समय रो रहा था जब वह अपने कथित प्रेमी से बात कर रही थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना का खुलासा सोमवार को तब हुआ जब वह फोन पर प्रेमी को उस दिन के घटनाक्रम की पूरी जानकारी दे रही थी। उसी समय कमरे में प्रवेश करते समय उसके पति ने पूरी बात सुन ली। तब, उसकी पत्नी ने उसके सामने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के जेठ गोविंद गुप्ता ने पुलिस में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।

पहले मौत की वजह पोलियो की दवा समझी गई
पुलिस के अनुसार, यह वारदात 28 जून को बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली निवासी मेडिकल स्टोर संचालक कृष्ण मुरारी गुप्ता के घर हुई। उस दिन गांव में बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई थी। दोपहर के समय जब वह दुकान पर थे, तभी पत्नी का फोन आया कि बेटे की तबीयत खराब है। अधिकारियों ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि इसके बाद कृष्ण मुरारी दौड़कर घर पहुंचे और बच्चे को कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद मथुरा के एक बड़े निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन सभी ने उसकी मृत्यु हो जाने की पुष्टि की। परिवार के सदस्यों ने पोलियो रोधी दवा को मौत की वजह मानते हुए इसे ईश्वर की मर्जी समझकर शव को दफना दिया।

फोन रिकॉर्ड से खुला राज, शव निकालकर कराया जा रहा पोस्टमॉर्टम
पुलिस के अनुसार, सोमवार को रुचि जिंदल (32) जब किसी से फोन पर पुत्र की मृत्यु के बारे में बात कर रही थी, तो उसके पति कृष्ण मुरारी ने पूरी बात सुन ली। उनके बड़े भाई गोविंद गुप्ता ने रुचि जिंदल का फोन रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि वह किसी युवक से घंटों लंबी बात किया करती थी। कथित अवैध संबंधों का खुलासा होने पर उन्होंने तुरंत 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। इसके बाद, थाना प्रभारी बलदेव अजय शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस के सामने भी आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। महावन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार राय ने बताया कि बच्चे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और संबंधित रिपोर्ट के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!