वाराणसी एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: शारजाह की फ्लाइट से 70 लाख का सोना बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 28 Jul, 2026 02:40 PM

up news gold worth rs 70 lakh seized at varanasi airport

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बीते सोमवार को डीआरआई ने 70 लाख रुपए मूल्य का 491.290 ग्राम 24 कैरेट सोना जब्त किया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शारजाह से एक भारतीय यात्री सोना लेकर वाराणसी....

Varanasi News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बीते सोमवार को डीआरआई ने 70 लाख रुपए मूल्य का 491.290 ग्राम 24 कैरेट सोना जब्त किया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शारजाह से एक भारतीय यात्री सोना लेकर वाराणसी आ रहा है। सूचना के आधार पर विमान आने के बाद यात्रियों की तलाशी ली गई जिसमें एक यात्री की सीट के नीचे से पेस्ट कंपाउंड के रूप में छुपा कर रखा गया सोना बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:- Noida में पकड़ा गया अवैध चीनी नागरिक, मणिपुर की लड़की से शादी कर चला रहा था कंपनी... जासूसी के शक से खुफिया एजेंसियां हैरान

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यात्री से पूछताछ के दौरान बरामद सोने की किसी भी तरह के कागजात प्राप्त नहीं हुए। तस्करी के आरोप में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 23 जुलाई को डीआरआई ने बिहार से नई दिल्ली जा रही एक महिला यात्री के पास से, ट्रेन के माध्यम से बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया लगभग 4.98 किलोग्राम सोना बरामद किया था जिसकी अनुमानित कीमत 7 .11 करोड़ रुपए थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!