पिछले साल हुई मौत से सबक: कांवड़ यात्रा के लिए UP पुलिस का सुपर प्लान, 90 KM रूट पर लगे 100 CCTV और 500 बैरियर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 28 Jul, 2026 01:54 PM

additional 500 policemen deployed for safe travel of kanwariyas

पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान घटी घटनाओं से सबक लेते हुए शाहजहांपुर पुलिस प्रशासन ने आगामी कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त 500 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं और सीसीटीवी कैमरा से यात्रा की निगरानी की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान...

Shahjahanpur News: पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान घटी घटनाओं से सबक लेते हुए शाहजहांपुर पुलिस प्रशासन ने आगामी कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त 500 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं और सीसीटीवी कैमरा से यात्रा की निगरानी की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं और गोला गोकर्ण नाथ में स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।

ये भी पढ़ें:- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर Mayawati का बड़ा बयान, बुलडोजर एक्शन पर रोक का किया स्वागत, Yogi सरकार को दी यह खास सलाह

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी यात्रा सकुशल संपन्न करने के लिए यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर 1100 सिपाही, 210 उप निरीक्षक, 17 निरीक्षक, 7 पुलिस क्षेत्राधिकारी और 44 मोटरसाइकिलों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। दीक्षित ने बताया कि शाहजहांपुर जिले में लगभग 90 किलोमीटर का कांवड़ मार्ग पड़ता है जिन पर 100 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। ये सीसीटीवी कैमरे जिला मुख्यालय के अलावा बरेली मंडल के कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। इस पूरे मार्ग पर 500 बैरियर भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:- 100 करोड़ की जमीन और 3 JCB मशीनें, 38 साल बाद खत्म हुआ अवैध कब्जा, कोर्ट के फैसले से भू-माफिया में हड़कंप

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने थाना वार बैठकर कर कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले गांव में 120 से ज्यादा सुरक्षा समितियां बनाकर उनके साथ बातचीत की है। इन समितियों के सदस्य कांवड़ यात्रियों का सहयोग करेंगे और पुलिस के संपर्क में रहेंगे। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार को कांवड़ यात्रा का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही संवेदनशील अल्लाहगंज और कांट थाना क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे। पुलिस अधीक्षक दीक्षित के मुताबिक पिछले वर्ष 4 घटनाएं हुई थी जिसमें अल्लाहगंज में दंडवत यात्रा कर जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ यात्रियों का एक बस ड्राइवर से विवाद हो गया था। इस बीच, बस ड्राइवर द्वारा कथित तौर पर धक्का देने से एक कांवड़ यात्री की गिरकर मौत हो गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!