आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर Mayawati का बड़ा बयान, बुलडोजर एक्शन पर रोक का किया स्वागत, Yogi सरकार को दी यह खास सलाह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 28 Jul, 2026 12:22 PM

mayawati welcomes stay on demolition of jauhar university

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रामपुर में सपा नेता आजम खान के पारिवारिक ट्रस्ट द्वारा स्थापित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर अंतिम सुनवाई होने तक रोक लगाए जाने के निर्णय का मंगलवार को स्वागत किया। मायावती ने...

Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रामपुर में सपा नेता आजम खान के पारिवारिक ट्रस्ट द्वारा स्थापित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर अंतिम सुनवाई होने तक रोक लगाए जाने के निर्णय का मंगलवार को स्वागत किया। मायावती ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उप्र के जिला रामपुर में समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद आजम खान के पारिवारिक ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद अली जौहर के नाम पर स्थापित युनिवर्सिटी की 38 इमारतों को स्वीकृत नक्शे के अभाव में ध्वस्त करने की रामपुर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर अब रोक लगाने फैसला उचित और स्वागत योग्य है।

ये भी पढ़ें:- Noida में पकड़ा गया अवैध चीनी नागरिक, मणिपुर की लड़की से शादी कर चला रहा था कंपनी... जासूसी के शक से खुफिया एजेंसियां हैरान

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती ने कहा कि वैसे केवल जौहर विश्वविद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अगर अन्य और भी शिक्षण संस्थाएं हैं जो अपने निर्माण आदि में सरकारी नियमों आदि का सही से अनुपालन नहीं कर पाई हैं तो उन पर भी बुलडोजर की कार्रवाई के बजाय सरकार को उन्हें नियमित एवं सही कराने की नीति अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा, कि इससे वहां शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं का जीवन किसी भी प्रकार से प्रभावित ना होने पाए। उम्मीद है कि सरकार बसपा की इस जन हितैषी सलाह पर जरूर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। मायावती की पोस्ट से एक दिन पूर्व मुरादाबाद के मंडलायुक्त की अदालत ने जौहर विश्वविद्यालय को अंतरिम राहत देते हुए इस मामले में अंतिम सुनवाई होने तक इसके 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!