24 घंटे में लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में 2 लुटेरे घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, पहले कैब बुक की... फिर जो किया

Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Jul, 2026 12:53 PM

2 criminals arrested in an encounter in noida

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र में पुलिस और दो लुटेरे बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गए ...

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र में पुलिस और दो लुटेरे बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त अन्य मोबाइल फोन तथा दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने महज दो दिन के भीतर घटना का सफल खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईकोटेक प्रथम थाना पुलिस टीम यमुना पुस्ता स्थित एएमआर के पीछे तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया। कार सवार बदमाश वाहन से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपियों की पहचान और बरामदगी
घायल आरोपियों की पहचान रमन शर्मा (22 वर्ष) पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी ग्राम लपवाहा, थाना लहार, जिला भिंड (मध्य प्रदेश), वर्तमान पता करावल नगर, दिल्ली तथा अभिषेक सिंह (19 वर्ष) पुत्र प्रमोद सिंह, निवासी ग्राम मलपुरा, थाना लहार, जिला भिंड (मध्य प्रदेश), वर्तमान पता भौंडसी, गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, लूटा हुआ एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो अन्य मोबाइल फोन, दो अवैध .315 बोर तमंचे, दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

कैब बुक कर वारदात को दिया था अंजाम
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ऊबर ऐप के माध्यम से दिल्ली से दनकौर जाने के लिए कैब बुक की थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के बाद उन्होंने चालक को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर उसकी कार और मोबाइल फोन लूट लिया था।

इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर रविवार को ईकोटेक प्रथम थाना में बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचना के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंचकर वारदात का खुलासा कर दिया।

आपराधिक इतिहास की भी होगी जांच
घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे अन्य लूट की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!