सावधान उत्तर प्रदेश! अगले 4 दिन आफत के... 22, 23, 24, 25 को घर से न निकलें UP वाले, इन जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Jul, 2026 05:14 PM

up heavy rain alert

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ ने मंगलवार को राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में भारी से बहुत भारी...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ ने मंगलवार को राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

22 से 25 जुलाई तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा अथवा बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। 22 और 23 जुलाई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि 24 और 25 जुलाई को कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
विभाग ने मंगलवार के लिए बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महोबा और ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही), हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर और झांसी समेत अनेक जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

वज्रपात को लेकर भी चेतावनी
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कानपुर मंडल, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित कई जिलों में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे तथा जलाशयों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका
विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव, नदियों और जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि, सड़क एवं रेल यातायात में बाधा, कच्चे मकानों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान तथा बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित करने, फसलों में जलभराव नहीं होने देने तथा बागवानी एवं सब्जी फसलों की विशेष निगरानी करने की सलाह दी गई है।

लोगों के लिए मौसम विभाग की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली कड़कने के समय सुरक्षित भवनों में रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें तथा स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!