Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Jul, 2026 01:13 PM

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दी है। चंदौली निवासी दो वर्षीय मासूम बच्चे को बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत होने पर परिजनों ने ककरमत्ता स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच में उसके कोविड-19 संक्रमित होने...
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दी है। चंदौली निवासी दो वर्षीय मासूम बच्चे को बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत होने पर परिजनों ने ककरमत्ता स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच में उसके कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद बच्चे को तत्काल अस्पताल के अलग वाडर् में स्थानांतरित कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की स्थिति सामान्य है और उसका उपचार जारी है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी में पिछले कुछ दिनों के भीतर कोविड-19 संक्रमण का यह तीसरा मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें : UP में कहर बनकर गिरी बिजली, 2 की मौके पर दर्दनाक मौ'त, 6 लोग गंभीर रूप से झुलसे
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि घटना सोरांव क्षेत्र के रघुवंशपुर उफर् रेरुआ गांव की है ... पढ़ें पूरी खबर ...