बांदा में बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से 7 और 9 साल की दो सहेलियों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Jul, 2026 06:54 AM

two girls died due to drowning in the pond in banda

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में सोमवार को तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतर्रा क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि हस्तम गांव निवासी श्रवण वर्मा की बेटी...

Banda News: बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में सोमवार को तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतर्रा क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि हस्तम गांव निवासी श्रवण वर्मा की बेटी राधिका (7) और नरैनी क्षेत्र के दिवली गांव निवासी उसके रिश्तेदार शिवशंकर वर्मा की बेटी अंशिका (9) तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गईं।

पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों बच्चियों को बेहोशी की हालत में तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!