दिल्ली-हावड़ा रूट पर टला बड़ा हादसा! टूटी पटरी देख 2 लड़कों ने हवा में लहराया लाल रुमाल, फिर जो हुआ...

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Jul, 2026 12:30 PM

train accident averted in prayagraj due to the presence of mind of youth

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार देर शाम दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के डीएफसी अपलाइन पर एक बड़ा हादसा टल गया। करछना क्षेत्र के हरदुआ रामपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक की पटरी गर्मी के कारण टूट गई थी। 2 स्थानीय युवकों की सूझबूझ से एक ट्रेन को समय रहते...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार देर शाम दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के डीएफसी अपलाइन पर एक बड़ा हादसा टल गया। करछना क्षेत्र के हरदुआ रामपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक की पटरी गर्मी के कारण टूट गई थी। 2 स्थानीय युवकों की सूझबूझ से एक ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया।

ये भी पढ़ें:- 8 बाइबिल, 145 पैम्फलेट और कैश... UP में धर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग का भंडाफोड़, ऐसे फैलाया था जाल

यह घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई। मालगाड़ी गुजरते समय तेज आवाज सुनकर पास के रहने वाले सुनील कुमार शर्मा रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि पटरी में लगी स्लीपर क्लिप टूटकर दूर जा गिरी थीं, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गई थी। कुछ ही देर में सुनील के साथी सुरेश भी मौके पर आ गए। दोनों युवकों ने तुरंत लाल रुमाल लेकर पटरी पर खड़े होकर आने वाली ट्रेन को क्षतिग्रस्त स्थान पर पहुंचने से पहले ही इशारा देकर रोक दिया। उनकी तुरंत कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें:- 'बाल्टी से पानी क्यों निकाला...' दलित को लाठियों से पीटकर किया अधमरा, 12 दिन बाद खुला खौफनाक सच

हादसा टलने के बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी पुलिस और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक घंटे के भीतर टूटी हुई पटरी की मरम्मत कर उसे दुरुस्त कर दिया। डीएफसीसीआईएल के महाप्रबंधक (संचालन एवं व्यवसाय विकास) मन्नू प्रकाश दुबे ने बताया कि करछना के पास डीएफसी अप लाइन की पटरी में तकनीकी समस्या (गैप) की सूचना मिली थी। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई की और पटरी को पूरी तरह ठीक कर लिया गया है। इस रूट पर मालगाड़ियों का संचालन अब सुरक्षित ढंग से पुन: शुरू हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!