कार के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे रहे लोग... भीषण हादसे ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, मां-बेटे की मौ/त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Jul, 2026 12:59 PM

high speed car collides with truck mother and son killed three injured

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में शाम नए बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में कार सवार मां बेटे की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना थाना...

Firozabad News: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में शाम नए बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में कार सवार मां बेटे की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नए बाईपास पर उस समय हुई, जब आगरा की ओर जा रही तेज गति की कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में कमरा, मंदिर में शादी और फिर... कोर्ट ने अब मामा आकाश को दी वो सजा, कांप उठेंगे अपराधी

सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मैनपुरी जिले के कुरावली निवासी राखी और उनके 8 वर्षीय पुत्र अग्रिम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार चालक यश प्रताप, सचिन तथा उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!